RAJASTHAN

आमेर शिला माता मंदिर में 22 सितंबर को होगी नवरात्रा घट स्थापना

आमेर शिला माता मंदिर में 22 सितंबर को होगी नवरात्रा घट स्थापना

जयपुर, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । आश्विन शुक्ल पक्ष नवरात्रि पर्व की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। इस अवसर पर आमेर स्थित शिला माता मंदिर में सुबह 6:25 बजे घट स्थापना की जाएगी। यह पर्व 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। पुजारी बनवारी शर्मा के अनुसार नवरात्र उत्थापन 2 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।

शिला माता मंदिर दर्शन समय

22 सितंबर : सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।

अन्य दिन : सुबह 6:00 से दोपहर 12:30 बजे तक एवं शाम 4:00 से 8:30 बजे तक। दोपहर 12:30 से 4:00 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे।

विशेष पूजा-अर्चना समय

बाल भोग : सुबह 8:00 से 8:15 बजे तक

आरती : सुबह 10:00 बजे

राजभोग : सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक

संध्या आरती : शाम 6:30 बजे

रात्रि भोग : शाम 7:45 से 8:00 बजे तक

शयन आरती : रात 8:30 बजे

इसी प्रकार कनक घाटी स्थित मनसा माता मंदिर में भी 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नवरात्र पर्व मनाया जाएगा। यहां घट स्थापना 22 सितंबर को सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी।

मनसा माता मंदिर

सुबह 5:30 से 6:30 बजे, 8:30 से दोपहर 12:00 बजे तक।

शाम 5:30 से रात 9:00 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top