भुवनेश्वर, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिन पर बधाई दी है । उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना भी की।
मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिये लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के विकास को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और आपके कुशल क्रियान्वयन में उत्तराखंड ने पारदर्शी शासन और विकासोन्मुख नीतियों का एक नया अध्याय लिखा है। आपकी कार्यशैली उत्तराखंड की आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल और सशक्त भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको स्वस्थ, दीर्घायु व निरंतर ऊर्जा से परिपूर्ण रखें और आप देवभूमि को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाएं।—————
(Udaipur Kiran) / सुनीता महंतो
