HEADLINES

नवीकरणीय ऊर्जा में देश ने बहुत तेजी से की प्रगति : प्रह्लाद जोशी

दिल्ली में आयोजित ‘पाञ्चजन्य आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’  को संबोधित करते केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी

-राशन वितरण प्रणाली के लीकेज और भ्रष्टाचार किया खत्म

नई दिल्ली, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नवीकरणीय ऊर्जा में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। कुल स्थापित विद्युत क्षमता में से लगभग 50 फीसद हिस्सा नवीकरणीय और गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोत से आ रहा है। यह वही लक्ष्य है जिसे हमें 2030 तक प्राप्त करना था, लेकिन हमने इसे पांच वर्ष पहले ही हासिल कर लिया है। यह बाते केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में आयोजित ‘पाञ्चजन्य आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025’ में कही।

केंद्रीय प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 2014 में भारत की सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता 2.44 गीगावाट थी, जबकि आज यह आंकड़ा 123 गीगावाट के करीब पहुंच चुका है। यह बढ़ोतरी केवल तकनीकी या पूंजीगत निवेश का परिणाम नहीं है, बल्कि नेतृत्व की दूरदृष्टि और नीति-निर्माण की स्पष्टता का परिचायक है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सारा काम भगवान भरोसे छोड़ता था और हमारी सरकार सारा काम स्वयं ही करती है। हमारी सरकार 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लेकर आई है। सरकार ने सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली (पीडीएस) को डिजिटलीकरण लीकेज और भ्रष्टाचार खत्म किया है। इसके साथ-साथ अनाज गोदामों की निगरानी करके अनाज की बर्बादी रोका है।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार हर महीने 80 करोड़ लोगों को 40 लाख टन अनाज मुफ्त में बांटती है। कोई भी व्यक्ति भूखा न सोएं और अनाज का एक धान बर्बाद न हो। इसका ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि अगर देश में किसी भी वस्तु की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी होती है, तो सरकार उस वस्तु को खरीदकर लोगों को उचित पर कीमत पर देती है। इससे उस वस्तु की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी रुक जाती है।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में औसतन महंगाई दर 5.5 फीसद से अधिक नहीं रही। खासकर खाद्य महंगाई की बात करें, तो औसतन यह 2.5 फीसद से अधिक नहीं रही है। पिछले 10 वर्षों में सबसे कम और विश्व स्तर पर सबसे स्थिर दरों में से एक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखने के लिए मौद्रिक नीतियों के साथ-साथ प्रशासनिक प्रबंधन को मजबूत बनाया है।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top