Haryana

उत्तर प्रदेश के युवक की बहादुरगढ़ में हत्या, पेट्रोल पंप पर था सेल्समैन

रोहद गांव स्थित इसी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था राजकुमार।

झज्जर, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली-रोहतक रोड के रोहद बाइपास स्थित एक पेट्रोल पंप सेल्समैन की सोमवार को हत्या कर दी गई। उसका शव पेट्रोप पंप के साथ लगती खाली जमीन पर पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले राजकुमार (26) के रूप में हुई है। राजकुमार अपनी पत्नी के साथ गांव आसौदा टोडराण में रहता था।

रोहद बाइपास स्थित श्रीबाला जी फिलिंग स्टेशन पर सेल्स मैन के तौर पर कार्यरत राजकुमार की हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का दावा है कि राजकुमार ने रविवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे दो लोगों के साथ मिलकर शराब का सेवन किया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजकुमार की हत्या पेंचकस मारकर की गई है। बताया गया है कि राजकुमार एक वर्ष पहले ही फिलिंग स्टेशन पर काम करने के लिए आया था।

फिलहाल पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। राजकुमार के परिजनों को भी पुलिस द्वारा घटना की सूचना दे दी गई है। बताया गया है कि राजकुमार की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। राजकुमार की हत्या किसने और क्यों की यह सवाल फिलहाल पुलिस के लिए भी पहेली बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस आखिर कब तक राजकुमार की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर पाती है।

रोहद बाइपास पर बालाजी फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन का शव पंप के साथ में खाली पड़ी जमीन पर मिला है। हत्या करने वाले कौन और हत्या क्यों की गई है, इस बारे में जांंच की जा रही है। रविवार रात उसने दो लोगों के साथ मिलाकर शराब का सेवन भी किया था। फिलहाल पंप संचालक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजकुमार के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Most Popular

To Top