
मंदसौर, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्र सरकार द्वारा अफीम किसान नीति 2025-26 को लेकर अफीम किसानों ने मंदसाैर से सांसद सुधीर गुप्ता का स्वागत किया। साेमवार काे बड़ी संख्या में क्षेत्र के अफीम काश्तकार सुधीर गुप्ता के मंदसौर स्थित सांसद सेवा केन्द्र पहुंचे और उनका साफा बांध व पुष्पहारों से स्वागत किया। इस वर्ष नई अफीम नीति से किसानों में हर्ष का माहौल है और इसके लिए सीतामउ, सुवासरा, शामगढ़, भानपुरा, गरोठ, नीमच, मनासा, जावद, सिंगोली, रतनगढ़, बूढ़ा, टकरावद, बादपुर, दलौदा सरवानिया, एलची क्षेत्रों सहित पड़ोसी राज्य राजस्थान के किसानों भी सांसद सेवा केन्द्र पहुंचे और सांसद सुधीर गुप्ता का स्वागत किया।
इस पर सांसद सुधीर गुप्ता सभी किसानों का आभार प्रकट किया और कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके सवार्गीण विकास के लिए हमेशा खड़ी है। केन्द्र की मोदी सरकार लगातार किसानों के हक में निर्णय ले रही है। इस बार अफीम नीति में किसानों के द्वारा दिए सुझावों को भी सम्मिलित किया गया। जिसका लाभ नई अफीम नीति में किसानों को मिलेगा। इसी के साथ ही अफीम नीति जल्द घोषित होने का लाभ भी किसानों को मिलेगा। उन्है तैयारियां पूरी करने का पर्याप्त समय मिलेगा। सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया
