Jharkhand

नगर निगम अपनी निजी भूमि का कराएगा म्यूटेशन

निगम की बैठक की तस्‍वीर

रांची 15 सितंबर (Udaipur Kiran) ।

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निगम की निजी भूमि के नामांतरण (म्यूटेशन) से संबंधित बैठक अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि रांची नगर निगम क्षेत्र में स्थित म्युनिसिपल लैंड की सटीक जानकारी होना जरूरी है। भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने से पूर्व भूमि की प्रकृति (नेचर ऑफ लैंड) का पता लगाना जरूरी है।

साथ ही निर्देश दिया गया कि म्युनिसिपल खतियान का भी विधिवत नामांतरण (म्यूटेशन ) सुनिश्चित किया जाए, ताकि भूमि संबंधी सभी अभिलेख अद्यतन और पारदर्शी बना रहे।

बैठक में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू सहित निगम के सभी सहायक प्रशासक और विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top