Jammu & Kashmir

बिलावर में भूस्खलन पीड़ितों को राहत न मिलने पर सड़क पर उतरे लोग

जम्मू,, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) ।

बिलावर की सुकराला सड़क पर सारी मोड़ के पास आज लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भूस्खलन की चपेट में आने से आठ घर क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन प्रभावित परिवारों को अब तक किसी तरह की सरकारी मदद नहीं दी गई।

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन करीब 12:30 बजे तक चला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शनकारियों में करीम दीन, सुषमा बानो, मुमताज बेगम और आजम दीन शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों ने 28 अगस्त को तहसीलदार बिलावर को अर्जी दी थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें टेंट, राशन या किसी अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई।

लोगों के गुस्से की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार करण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया और करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top