
-लाट मंडल के घर में भी सीएम विजलेंस ने की छापेमारी
गुवाहाटी, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । असम लोक सेवा आयोग (एसीएस) की महिला अधिकारी नूपुर बोरा और बरपेटा के राजस्व चक्र अधिकारी कार्यालय के लाट मंडल (लेखपाल) सुरजीत डेका के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप के तहत सोमवार को सीएम विजलेंस टीम ने छापेमारी की। नूपुर बोरा के खिलाफ सीएम विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की है।
गुवाहाटी के गोटानगर स्थित नूपुर बोरा के साइन शांति ग्रीन नामक अपार्टमेंट में यह अभियान सुबह से चल रहा है। इस अभियान में बड़ी मात्रा में धन की बरामदगी हुई है। आज सुबह से सीएम विजिलेंस ने गोटानगर के नूपुर बोरा के फ्लैट पर अभियान जारी रखे हुए है।
इसके साथ ही नुपुर बोरा के बरपेटा में किराए के घर पर भी सीएम विजलेंस की टीम ने छापेमारी की। बरपेटा शहर के श्रीकामार रोड पर स्थित किराए के घर पर भी सीएम विजलेंस टीम ने छापामारी अभियान चलाया।अभियानकर्ता टीम ने रुपयों की गिनती के लिए बैंक के कर्मचारियों को बुलाया है और मशीन भी मंगवाई है।
वहीं दूसरी ओर बरपेटा जिला शहर में भी सीएम विजलेंस की टीम ने बरपेटा राजस्व चक्र अधिकारी कार्यालय के लाट मंडल (लेखपाल) सुरजीत डेका के घर पर भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की है। बरपेटा के दंगरकुची स्थित सुरजीत डेका की इमारत में सीएम विजलेंस टीम ने छापेमारी की।
बरपेटा के पूर्व राजस्व चक्र अधिकारी नुपुर बोरा के लिए बरपेटा के विभिन्न स्थानों पर जमीन खरीदने का आरोप सुरजीत डेका के खिलाफ लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि नूपुर बोरा 2019 में एसीएस अधिकारी के रूप में नियुक्त हुईं थीं। इतने कम समय में असीम संपत्ति की स्वामित्व का आरोप नूपुर बोरा के खिलाफ है। 2019 में राजस्व चक्र अधिकारी के रूप में बरपेटा में शामिल हुई थीं। उसके बाद सहायक आयुक्त के रूप में कार्बी आंग्लोंग में कार्यरत थीं। कुछ दिनों पहले ही नूपुर बोरा का गुवाहाटी में तबादला हुआ था
————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
