CRIME

(अपडेट) दुष्कर्म के आरोपी हरियाणवी फिल्म निर्माता की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, भर्ती

आरोपी की फाइल फोटो

गाजियाबाद, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में देहाती फिल्मों के निर्माता व एक्टर उत्तर कुमार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी निमिष दशरथ पाटिल ने बताया कि आरोपित उत्तर कुमार मूलरूप से गाजियाबाद के लोनी इलाके का रहने वाला है। उसने हरियाणवी के धाकड़ छोरा समेत कई ​देहाती फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। वह निर्माता भी है। हापुड़ निवासी एक महिला एक्टर ने उस पर अपनी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का काम देने और शादी का झांसा देने के नाम पर शारीरिक शाेषण का आराेप लगाया है।

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने महिला एक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरेापित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसे अमरोहा जिले के एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। रास्ते में ले जाते वक्त अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। —————–

(Udaipur Kiran) / फरमान अली

Most Popular

To Top