Uttrakhand

हिमालय क्रांति पार्टी की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

पौड़ी गढ़वाल, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) ।हिमालय क्रांति पार्टी जिला पौड़ी के कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के कार्यों की कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी का विजन और मिशन बताया गया। इस दौरान सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी और कार्य क्षेत्र के बारे में भी समझाया गया।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष शशि बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होने पर प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष पपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी पदाधिकारी 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहे शहीद स्थल पर शहीद राज्यंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इससे पूर्व 28 सितंबर को गाजियाबाद के खोड़ा में गंगा का जल उपलब्ध कराने हेतु पार्टी द्वारा आहूत धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में शहर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ व्यापारी डा.कैलाश कुकरेती के आकस्मिक निधन पर मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में नगर उपाध्यक्ष सुरेश चमोली, राजेंद्र सिंह रावत, नागी देवी, दिनेश नयाल, कुलदीप सिंह, पूजा शाह, राधा देवी, अमन पयाल, सुरेंद्र सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top