HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 16 सितंबर : विश्व ओजोन दिवस – 1987 में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हुए हस्ताक्षर

विश्वभर में आज विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। 1987 में इसी दिन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसका उद्देश्य ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के उपयोग को कम करना था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1994 में 16 सितम्बर को आधिकारिक रूप से विश्व ओजोन दिवस घोषित किया। तब से हर वर्ष यह दिन ओजोन परत के संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए वैश्विक प्रयासों को प्रोत्साहित करने के तौर पर मनाया जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के कारण ओजोन परत धीरे-धीरे सुधार की दिशा में है, लेकिन अब भी इसके संरक्षण के लिए सतत प्रयास आवश्यक हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आज़ादी के लिए संघर्ष शुरु किया।

1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।

1908 – ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना की गई।

1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।

1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।

1978 – जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1987 – मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसका उद्देश्य ओज़ोन परत को हानि पहुँचाने वाले पदार्थों को कम करना था।

2003 – भूटान ने भारतीय हितों के खिलाफ अपनी जमीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

2007 – पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ के राष्‍ट्रपति पद पर दोबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े कानूनों में संशोधन किया।

2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।

2008 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 – दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।

2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।

2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

जन्म

1981 – गीता रानी – भारत की महिला भारोत्तोलक हैं।

1880 – अलफ्रेड नॉयस- ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार।

1882 – बलवंत सिंह- स्वतंत्रता सेनानी।

1916 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी- प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री।

1920 – आर्ट सैनसम- अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट।

1931 – आर. रामचंद्र राव- क्रिकेट अंपायर।

1963 – फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नियो, सारावाक और सिंगापुर को मिलाकर मलेशिया का गठन किया गया।

1971 – प्रसून्न जोशी – हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार।

1977 – सुशील आनंद- भारतीय अभिनेता।

1975 – पुष्कर सिंह धामी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं।

1968 – प्रसून जोशी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।

1942 – रामलक्ष्मण – हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1901 – एम. एन. कौल – तीसरी लोकसभा में लोकसभा महासचिव थे।

1893 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’- झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता।

निधन

1681 – जहांआरा – मुगल बादशाह शाहजहां और ‘मुमताज महल’ की सबसे बड़ी पुत्री।

1932 – रोनाल्ड रॉस – ब्रिटिश चिकित्सक तथा ‘नोबेल पुरस्कार’ विजेता।

1944 – ज्वालाप्रसाद – प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर तथा वर्ष 1936 में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ के प्रत्युकुलपति।

1965 – ए.बी. तारापोरे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1977 – केसरबाई केरकर – पद्म भूषण से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।

2017 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्शल।

2020 – कपिला वात्स्यायन – भारतीय कला की प्रमुख विद्वान।

2020 – पी. आर. कृष्ण कुमार – प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेदाचार्य।

-महत्वपूर्ण दिवस

-ओजोन परत रक्षण दिवस।

-राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)।

-कार्मिक शिक्षा दिवस।

——————-

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top