
सोनीपत
में रथयात्रा महोत्सव, क्षमावाणी पर्व पर उमड़ा श्रद्धा सैलाब
सोनीपत, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत
में दशलक्षण धर्म और क्षमावाणी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को प्राचीन दिगंबर जैन
मंदिर बड़ा बाजार से रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से निकाला गया। भगवान पार्श्वनाथ को रथ
में विराजमान कर बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने मार्गभर जयकारों
के साथ स्वागत किया। इस अवसर
पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और नगर निगम महापौर राजीव जैन ने श्रद्धालुओं को
रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षमा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि क्षमा
भाव जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाकर हमें शांतिपूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देता
है।
पूर्व
संध्या पर निशांत भैय्या बिजनौर आर्ट ग्रुप ने भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर आधारित
नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर राजीव जैन ने भगवान महावीर के चित्र का अनावरण कर दीप
प्रज्वलित किया। रथयात्रा से पहले उपाध्याय 108 गुप्ति सागर महाराज ने जैन धर्म की
प्रभावना और क्षमावाणी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि जैन धर्म विश्व का सबसे प्रमाणिक
वैज्ञानिक धर्म है।
इसके सिद्धांतों का पालन न केवल आत्मकल्याण का मार्ग है, बल्कि
शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहायक है। बाजारों में जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया
गया। समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शांता जैन, रमेश कुमार जैन
विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधान हेमंत भूषण जैन, महामंत्री मनीष जैन, अवनीश जैन, रजत जैन,
अरिहंत जैन, सीमा जैन, मीनाक्षी, इना, सुमन, अंजलि जैन सहित अनेक जैन धर्मावलंबी मौजूद
रहे।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
