
हरदोई,14 सितंबर (Udaipur Kiran) । समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने सर्कुलर रोड पर पदाधिकारियों, नगर के व्यापारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्हाेंने इस दाैरान सभी काे 2027 के चुनाव तैयारियाें में जुटते हुए समाजवादी सरकार एवं अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
रामज्ञान गुप्ता ने रविवार काे बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हर जिले मे महिलाओं, बहन, बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं हो रही है। महिलाएं असुरक्षित है। भाजपा सरकार झूठी है। कानून व्यवस्था और अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा है। भाजपा सरकार हर तरह से फेल हो गयी है। भाजपा का रास्ता नफरत भरा है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, खाद, बिजली जैसी बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे फैसले लेती है जिससे लोगों का ध्यान बांटा जाए। भाजपा सरकार में हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है।
प्रदेश सचिव ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार खेती को बर्बाद कर रही है। कीटनाशक महंगा है किसान खाद के लिए भटक रहा है। किसान मेहनत करके फसल उगाता है। उसके बाद भी किसान को फसल की कीमत नहीं मिल पाती है। भाजपा सरकार में किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। इस सरकार के रहते किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना ने कहा कि देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले व्यापारियों का उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में चरम पर है, व्यापारियों के साथ आए दिन लूट, हत्या, अपरहण जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून का भय दिखाकर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। उनके खाते भी सीज किए जा रहे हैं। यह सब इंस्पेक्टर राज का प्रतीक है।
समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सब परेशान हैं। पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा सरकार की साख लगातार गिर रही है। जनता का हर वर्ग परेशान है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए संकल्पित है। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव ने किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष विक्रम कुशवाहा , जिला महासचिव अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ दीपू यादव, जिला उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आयुष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, जिला सचिव सोनू गुप्ता, जिला सचिव मोहित गुप्ता टिंकू, जिला सचिव मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।———–
(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना
