
नैनीताल, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नैनीताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेकर सेवा पखवाड़े के उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम होंगे।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ होगा और मध्य प्रदेश के धार से स्वस्थ नारी-सशक्त भारत अभियान शुरू किया जाएगा। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 21 सितंबर को मोदी विकास मैराथन आयोजित की जाएगी। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत अभियान की शुरुआत होगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों के साथ सेवा पखवाड़ा संपन्न होगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में हुआ।
इसमें मनोज जोशी, आशीष बजाज, लता दफौटी, हरीश राणा, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मोहित आर्य, मारुति नंदन साह, नीतू जोशी, मीरा, संतोष कुमार, गजाला कमाल, काजल आर्या, पूरन बिष्ट, मनोज जगाती, मुन्नी बिष्ट, आशा आर्या, ज्योति ढोंढियाल, मोहित साह, मयंक पंत, विकाश जोशी, प्रदीप आर्य, आयुष भंडारी, प्रियांशु, युवराज करायत, भारत मेहरा, विक्रम राठौर, विकास जोशी, कुणाल, भूपेंद्र बिष्ट, राहुल नेगी, कमल, विवेक, बची, देवेंद्र, तेज सिंह, अरुण कुमार, मोहसिन, सुनीता रावत, ममता बधानी, हेमा जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
