Uttrakhand

डाॅ. पुष्पा खण्डूरी वीणा पाणी जोशी सम्मान से अलंकृत

सम्मान करते संस्था के पदाधिकारी।

देहरादून, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल के 78वीं पुण्य तिथि पर चौपाल कार्यालय देहरादून में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान ने हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर साहित्य कोकिला स्व. वीणा पाणी जोशी सम्मान से डा. पुष्पा खण्डूरी को अलंकृत किया। हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर साहित्य प्रकृति एवं पर्यावरण सम्मान से पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नेगी को अलंकृत किया गया व हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर साहित्य सामाजिक सम्मान से जगदीश चन्द्र कुकरेती को सामाजिक क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष्य मे अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अथिति उत्तराखण्ड भाषा संस्थान व उच्च शिक्षा विभाग की पूर्व निदेशक डॉ सविता मोहन ने कहा कि हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल के काव्य पर उल्लेखनीय कार्य करना अभी भी शेष है। साथ-साथ उन्होने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड़ के कई ऐसे साहित्यकार व इतिहासकार है जिन पर शोध कार्य करने के लिए शोधार्थीयों को प्रेरित करना चाहिए। मुख्य रुप से साहित्यकार शिवप्रसाद डबराल, गोविन्द चातक, कमल अलंकार व शिवानंद नौटियाल के साहित्य पर भी शोध करना चाहिए। मुख्य वक्ताओं मे कुसुम रावत, गिरधर पंडित, जयवीर बर्त्वाल ने हिमवंत कवि के काव्य पर विचार व्प्रयक्कात किए।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Most Popular

To Top