
रांची, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-जोर से चल रही है। शहर के अलग-अलग जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में रांची श्री महावीर मंदिर दुर्गा पूजा समिति, थड़पखना इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है।
यह हिमालय की गोद में बसा एक पवित्र तीर्थस्थल है और यहां स्थित केदारनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
समिति के अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने रविवार को बताया कि पंडाल की चौड़ाई 60 फीट और ऊंचाई 70 फीट होगी। मां का दर्शन करने के लिए तीन गेट बनाए गए है। एक मुख्य द्वार है ।
केदारनाथ के थीम पर ही लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। बंगाल सज्जा पर आधारित मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। मूर्ति 10 फीट की है। पंडाल निर्माण में बंगाल के 30 कारीगर दिन रात लगे है। पंडाल निर्माण में 2.5 लाख, मूर्ति 40 हजार, लाइट, भोग, पूजन सहित अन्य में कुल खर्च छह लाख होगा। आयोजन को सफल बनाने में जय वर्मा, अमित वर्मा, आयुष वर्मा सहित अन्य सदस्य जुटे हुए है। उन्होंने बताया कि समिति 1923 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
