मुंबई, 13 सितंबर
(Udaipur Kiran) । दक्षिण मुंबई के बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले ब्रिटिश कालीन एलफिस्टन
ब्रीज को तनावपूर्ण स्थितियों में तोड़ने का काम शुरु कर दिया गया है। कई सड़कों
पर वाहनों के आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में बेस्ट प्रशासन
ने भी अपने बसों के रूट में परिवर्तन किया है।
बेस्ट प्रशासन से
मिली जानकारी के अनुसार बस क्रमांक 44,50,52, के रूट में परिवर्तन किया गया है। ये बसें शिंगटे मास्टर चौक से भारत माता जंक्शन
कृष्णा देसाई चौक तक जाएंगी और श्रवण यशवंत चौक की ओर दाएं मुड़ेंगी। इसी तरह
कालाचौकी के श्रवण यशवंत चौक से वर्ली की ओर, शांताराम पुजारे, संत जगनाडे चौक से बाएं मुड़ेंगीं। साने गुरुजी रोड से
चिंचपोकली ब्रिज से दाएं और गुलाबराव गणाचार्य चौक से वर्ली की ओर दाएं मुड़
जाएंगी।
इसके अलावा बस
क्रमांक 14,57,162,168 संत जगनाडे चौक से दाएं मुड़ेंगीं और साने गुरुजी रोड पर
गुलाब गणाचार्य चौक से वर्ली की ओर दाएं मुड़ जाएंगी। ये बसें शिंगटे मास्टर चौक
(एन.एम. जोशी मार्ग) से महादेव पलव रोड होते हुए भारत माता जंक्शन तक जाएंगी। इसी तरह
बस नंबर162 और 168 भारत माता
जंक्शन से बाएं, बी.ए. रोड, मडके बुवा चौक, परेल ब्रिज के नीचे से दाएं मुड़ेगी और
पूर्व की ओर अपने मार्ग से जाएंगी।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
