HimachalPradesh

कुशल जेठी की भाजपा में घर वापसी, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा में वापसी

सोलन, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । सोलन व्यापार मंडल अध्यक्ष कुशल जेठी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में पुनः वापसी की। प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे भाजपा छोड़ने और डॉ. बिंदल के प्रति नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी।

कुशल जेठी ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री और सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ता छोटे-छोटे कामों के लिए भी भटकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें सम्मान मिलता है और डॉ. बिंदल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली है।

गौरतलब है कि जेठी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी माने जाते रहे हैं। भाजपा छोड़ने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए थे, जिससे नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को फायदा हुआ था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए भाजपा पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से जोड़ रही है। कुशल जेठी की वापसी से कांग्रेस को झटका माना जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / संदीप शर्मा

Most Popular

To Top