Madhya Pradesh

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फसलों की नुकसानी देखने आदिवासी क्षेत्र सैलाना पहुंचे

रतलाम: मुख्यमंत्री फसलों की नुकसानी देखने आदिवासी क्षेत्र सैलाना पहुंचे

रतलाम, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के रत‍लाम जिले के सैलाना तहसील के गांव करिया क्षेत्र में अतिवृष्टि से खरीफ फसल को हुई नुकसानी को अपनी आँखो से देखने व किसानो को आश्वस्त करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर क्षेत्र में आए।

इस दौरान उन्होने गांव करिया मे किसान चौपाल मे किसानो से संवाद भी किया। गांव मे पहुंचने से पूर्व उन्होंने सैलाना व करिया में सोयाबीन की नष्ट फसल को देखा।

चौपाल को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कंहा की भाजपा सरकार किसानो की सरकार है अतिवृष्टि से नुकसानी को लेकर उन्होने उपस्थित किसानो को आश्वस्त किया की कलेक्टर पुरे जिले की रिपोर्ट एक सप्ताह मे देंगे नुकसानी पर किसानो को राहत राशि जरूर मिलेंगी।

अपने सम्बोधन मे केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को दी जारही किसान सम्मान निधि, बहनो को लाड़ली बहना योजना के लाभ का जिक्र करते हुए कंहा की हमने अगले वर्ष किसानो से 2600रूपये क्विंटल गेहूं खरीदा था इस वर्ष 2700रूपये खरीदेंगे। अपने बीस मिनिट के सम्बोधन मे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा महिला के शराब पीने वाली बात पर कटाक्ष करते हुए कंहा की एक और कांग्रेस का महिलाओ को लेकर रवैया देख रहे हो वही भाजपा जिसने कश्मीर में शहीद हुए लोगो का सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर दिखाया, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगुनाह महिलाओ का सिंदूर उजाड़ने वाले पाकिस्तान परस्त आतंकियों के जघन्य अपराध पर पाकिस्तान को अपनी औकाद दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान अयाना धामेड़ी सड़क बनाने की घोषणा भी की। अपने सम्बोधन से पूर्व मुख्यमंत्री सीधे जनता के बीच पहुंचे जंहा नष्ट फसल लेकर खड़े किसानो की फसल को देखा इस दौरान समस्या लेकर आए पत्र प्राप्त कर किसानो को नष्ट फसल का समुचित सर्वेक्षण करने का भरोसा दिलाते हुए राहत राशि देने का भरोसा दिया।

किसानो द्वारा नुकसानी नुकसानी की आवाज सुनकर मुख्यमंत्री ने मंच पर पुनः कलेक्टर को उपस्थित जनो के समक्ष सर्वेक्षण मे कोताही नहीं बरतने का निर्देश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होने कंहा की आज किसानो के समक्ष आई विपदा की घड़ी मे मुख्यमंत्री अपना स्वागत नहीं करवाएंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विजय शाह भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, महापौर प्रहलाद पटेल पूर्व विधायक संगीता चारेल मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ कलेक्टर राजेश बाथम एसपी अमित कुमार करिया के उपसरपंच देवीलाल धबाई सहित पार्टी पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व विधायक गेहलोत ने मुख्यमंत्री के सैलाना विधानसभा मे आगमन पर स्वागत करते हुए मांग की कि मुख्यमंत्री जी क्षेत्र मे अतिवृष्टि से हुई नुकसानी पर किसानो व आदिवासी के साथ छलावा नहीं होना चाहिए उन्हें विपदा के दौर मे राहत राशि जरर मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री पेटलावद से करिया गांव पंहूंचे थे।

—————

(Udaipur Kiran) / शरद जोशी

Most Popular

To Top