
मुंबई,12 सितंबर ( हि. स.) । ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भिवंडी क्राइम पुलिस शाखा 2और 3 कल्याण शहर में चोरी की गई ,28,मोटर सायकल बरामद का चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।ठाणे पुलिस उप आयुक्त अमरसिंह जाधव ने आज पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे पुलिस आयुक्तालय के क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कि मोटर सायकल वाहन चुराने वाले अपराधी किस्म के युवक कल्याण में आ रहे हैं।इसके बाद भिवंडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनावने और कल्याण के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजित शिंदे के मार्ग दर्शन में क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक राज मालीपुलिस उप निरीक्षक किरण भिसे ,व विनोद पाटील ने कल्याण में संदिग्ध चार युवकों को गिरफ्तार कर 17लाख 89 हजार 899रुपए की 28मोटर बाइक बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों में 24वर्षीय अतुल सुरेश खंडले ( खंडागले) निवासी पुणे,शेखर गोवर्धन पवार 30वर्ष निवासी जलगांव,आकाश मच्छिंद्र नसरगंध 23वर्ष स्वयं का घर चक्की नाका कल्याण और अंबि बली तहसील कल्याण के 19वर्षीय गाझी लकीर हुसैन को अन्य आरोपी मुश्ताक इस्तियाक अंसारी31 वर्ष के निवास सईद कंपाउंड अलसबा होटल के पिछले भाग से गिरफ्तार किया ।ठाणे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों पर 26अपराधिक मामले दर्ज हैं।जो उन्होंने भिवंडी,शहर नारपोली ( भिवंडी) धारावी,कांदिवली , महिम, नवघर ,कोल्शेवाडी ,विष्णु नगर ,मानपाड़ा डोंबिवली और मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज है।
—————
(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा
