Assam

चलचित्रम का नवम राष्ट्रीय चलचित्र महोत्सव 25 अक्टूबर से

गुवाहाटी, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर-पूर्व भारत के अग्रणी सांस्कृतिक कार्यक्रम और विश्व संवाद केंद्र के सहयोगी अनुष्ठान चलचित्रम द्वारा आयोजित होने वाले चलचित्र राष्ट्रीय महोत्सव इस बार 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ आयोजित होने जा रहा है। गुवाहाटी के काहिलिपाड़ा स्थित ज्योति चित्रवन में यह फिल्म महोत्सव आयोजित होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार काे चलचित्रम के अध्यक्ष नव ठाकुरिया और सचिव भगवत प्रीतम ने एक बयान में दी है।

2017 से प्रति वर्ष चलचित्रम द्वारा राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भारत के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे फिल्म महोत्सव के समय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

प्रत्येक साल की तरह इस साल भी शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘हमारा संस्कृति हमारा गौरव’ है। विश्व संवाद केंद्र असम के सहयोगी संगठन चलचित्रम (www.chalachitram.in) के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता में उत्तर-पूर्व के फिल्म निर्माताओं के बीच ही सीमित रहेगा।

प्रतियोगिता में भारतीय परंपरा, स्थानीय समाज, स्वतंत्रता आंदोलन के नायक, महाकाव्य और पौराणिक कहानियां, राष्ट्रीय एकता, कला और संस्कृति, पांडुलिपियां, चित्रकला, संग्रहालय, संगीतकार, लेखक, स्थानीय उत्सव, जाति-जनजाति, कीर्तिचिह्न और परंपरा के क्षेत्र, सामाजिक सुधार, पारंपरिक खेल, महिला सशक्तिकरण, परंपरा और पारिवारिक मूल्य, योग और आयुर्वेद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, चाय और तेल, पर्यावरण, कृषि, शिक्षा, मानव अधिकार, उत्तर-पूर्व भारत के पर्यटन की संभावनाओं आदि विषयों से संबंधित फिल्मों को स्वीकार किया जाएगा।

इसके अलावा, भारतीय कला-संस्कृति, परंपरा, नारी, देशभक्ति, डिजिटल दुनिया, विकास, पर्यावरण, मनुष्यों और प्रकृति तथा भारतीय परिवार विषयक लघु कहानियों की फिल्म, इन्फोग्राफिक्स और एनीमेशन फिल्में प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ-साथ महोत्सव के आदर्श के अनुसार लघु और पूर्ण लंबाई की फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए भेजने की व्यवस्था होने की जानकारी आयोजक ने दी है।

प्रतियोगिता की सभी जानकारी के लिए चलचित्रम की वेबसाइट ‘चलचित्रम डॉट इन’ पर देखा जा सकता है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चलचित्रम ने कुछ नियमों को शामिल किया है। इसके अनुसार वर्ष के एक नवंबर, 2024 से 15 सितंबर, 2025 के बीच बनाई गई फिल्मों को इस महोत्सव में भाग लेने की अनुमति होगी। शुल्क रहित फिल्में भेजने का समय निकल जाने के बाद आने वाले 20 सितंबर तक (शुल्क 1000 रुपये) जमा करके प्रतियोगिता के लिए फिल्में भेजी जा सकती हैं।

इस मामले में फिल्म के लिए वरिष्ठ पत्रकार नव ठाकुरिया को अध्यक्ष, प्रबल खाउंड और दीपक दत्त को उपाध्यक्ष, अभिनेता-निर्देशक भगवत प्रीतम को सचिव के रूप में शामिल कर एक पूर्ण समिति बनाने की घोषणा विश्व संवाद केंद्र, असम के सचिव किशोर शिवम ने की है। ———————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top