Bihar

सांसद विवेक व शाहनवाज का दावा,दो-तिहाई बहुमत से बनेगी बिहार में राजग सरकार

सम्मेलन में नेतागण

नवादा, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran) । बिहार में नवादा के गांधी इंटर विद्यालय के मैदान मे शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जदयू-भाजपा के अलावे सभी सहयोगी दलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा आज बिहार के वृद्धजनों और दिव्यांगजनो को सम्मान देकर पेंशन की राशि को बढ़ाया है। इसलिए आप सभी लोगों से आग्रह है कि बिहार के विकास के लिए तत्पर राजग की सरकार को पुनः बनायें। ताकि बिहार के विकास का पहिया दुगुने रफ्तार से जारी रहे। सरकार के मंत्री शीला मंडल ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि आप लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है। बिहार में दो तिहाई बहुमत से फिर राजग की सरकार बनेगी। सुशासन,सुरक्षा के साथ बिहार के विकास के लिए संकल्पित है और लगातार बिहार विकास की ओर अग्रसर है। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी का मुकाबला करें।

सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को क्षेत्र में घूम-घूम कर जानकारी दें। एवं आने वाले विधानसभा के चुनाव में 225 सीट जीत कर एक बार फिर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी और मंच का संचालन का भाजपा जिला भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने किया ।

इस दौरान विधानपार्षद अशोक यादव, पूर्व विधायक ई सुनील कुमार,लोजपा के धीरेन्द्र मुन्ना, हम के श्याम सुंदर सिंह,लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह,हम जिलाध्यक्ष अशोक माँझी,आरएलएम जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा,राजेश कुमार सिंह आनंद गौरव, शैलेन्द्र शर्मा,अरविन्द गुप्ता,नंदकिशोर चौरसिया,, गौरव शांडिल्य, अभिजीत कुमार सिन्हा, तेजस सिन्हा,विनोद भोली, अजित शंकर,मधुरी वर्णनवाल, नवल चौहान, नरेंद्र यादव, शशि कुमार शेष, मनोहर पासवान एवं कई अन्य उपस्थित थे

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Most Popular

To Top