
रायपुर 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज शुक्रवार से 13 सितम्बर, तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में आयोजित (सीपीए) राष्ट्रकुल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के 11 वें सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बेंगलूरू स्थित विधान सभा के भव्य प्रांगण में तीन दिवसीय सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष यू.टी. खादर फरीद, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित भारत के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के विधान मंडल के पीठासीन अधिकारी एवं विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा सहित अन्य विधान मंडलो के सचिव भी उपस्थित थे।
सम्मेलन में छत्तीसढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ‘‘विधायी संस्थानों में संवाद और चर्चा-जन विश्वास का आधार जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम’’ विषय अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनके संबोधन में लोकमंच की नींव माने जाने वाले संवाद बहस और सहमति की प्रक्रिया को जन अकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम कैसे बनाया जा सकता है, इस पर विशेष प्रकाश डाला जायेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
