RAJASTHAN

ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि सिंह से गोचर कर 17 सितंबर को कन्या राशि में करेंगे प्रवेश

ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि सिंह से गोचर कर 17 सितंबर को कन्या राशि में करेंगे प्रवेश

जयपुर, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि यानी सिंह में गोचर कर रहे हैं। वह 17 सितंबर को देर रात कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। उससे पहले सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य 13 सितंबर को अपराह्न काल में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

पंडित श्रीकृष्ण चंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य है। इसलिए सूर्य के अपनी राशि से अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने पर उनकी ऊर्जा और भी प्रबल हो जाएगी, जिससे समाज और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुछ राशियों पर भी विशेष रूप से इसका सकारात्मक असर दिखाई दे सकता है।

वृषभ राशि: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किए गए कामों के लिए आपको बड़ा इनाम मिल सकता है। समाज में भी प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोगों पर आपकी बातों का असर अधिक होगा। इस समय बिजनेस करने वालों को खासतौर से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर को धन की योजना अटकी हुई थी, तो आर्थिक मामलों में अब सुधार होगा। आप बचत में वृद्धि करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए समय सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। आपको कला के क्षेत्र में धन कमाने के मौके मिलेंगे। अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के कई अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढऩे से मन प्रसन्न रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी। धन प्राप्ति के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। इसके अलावा निवेश या लेन-देन से भी लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। यह समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के अटके कार्यों को गति मिलेगी। आप अगर राजनीति में आना चाहते हैं, तो कई अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाकर काम करने से भी लाभ होगा और आपकी पहचान बढ़ेगी। धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपकी क्रिएटिविटी की सराहना होगी। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं भी दूर होगी। जीवनसाथी के लिए नए कारोबार की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। छात्रों को सरकारी नौकरी के क्षेत्र में नया अपडेट मिलेगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top