
रामगढ़, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिला अधिवक्ता संघ की ओर से अराजकता के फैलाने के आरोप में अधिवक्ता अजय कुमार सिंह और पवन कुमार सिंह को निष्कासित किया गया था। इस मामले में जिला अधिवक्ता संघ सिर्फ निष्कासन तक ही नहीं रुका। संघ ने स्टेट बार काउंसिल को पत्र लिखकर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह और पवन कुमार सिंह के कारनामों को उजागर किया है।
संघ के महासचिव सीताराम महतो ने स्टेट बार काउंसिल को पत्र लिखकर कहा है कि अधिवक्ता अजय कुमार सिंह और पवन कुमार सिंह जिला अधिवक्ता संघ में नामांकन कराने के शपथ-पत्र में अपने विरूद्ध चल रहे आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाई थी।
रामगढ़ थाना (काण्ड संख्या 329/2016.), रामगढ़ थाना काण्ड संख्या (131/2019), रामगढ़ थाना काण्ड संख्या( 134/2019), पतरातू थाना (काण्ड संख्या 228/2020), रामगढ़ थाना काण्ड संख्या (356/2020), परिवादवाद संख्या (487/2025) को छिपाते हुए संघ की सदस्यता प्राप्त की थी। आशीष कुमार ने उनके विरुद्ध चल रहे आपराधिक मामलों को दर्शाते हुए संघ में आवेदन दिया। इसपर आठ सितंबर को कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्ताव संख्या 11 में लिए गए निर्णय पर दोनों की सदस्यता समाप्त कर दी गई।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
