
रांची, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) रबींद्र नाथ महतो गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु रवाना हो गए।
वे बेंगलुरु में आयोजित होने वाले 11वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (इंडिया रीजन) कॉन्फ़्रेंस में भाग लेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन का विषय विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा: जन विश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम है। इस विषय पर अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों के लिए पोस्ट-कॉन्फ़्रेंस टूर भी रखा गया है, इसके अंतर्गत कर्नाटक की सांस्कृतिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष सहित देशभर के विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
