
धमतरी, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम में जनहित से जुड़े काम नहीं होने का आरोप लगाकर गुरुवार को विपक्षी कांग्रेसी पार्षदों ने निगम के वीडियो कांफ्रेसिंग रूम के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राशनकार्ड नहीं बनने समेत कई कार्य नहीं होने का आरोप लगाया है। वहीं पार्षद फंड के अता-पता नहीं होने से शहर का विकास रूक गया है। ऐसे कई समस्याओं को लेकर कांग्रेसी पार्षदों में आक्रोश है।
गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में ननि के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद योगेश लाल, गजानंद रजक, सोमेश मेश्राम समेत अन्य धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि नगर निगम में राशन कार्ड, वार्ड विकास शुल्क का उपयोग अन्य वार्ड में करने, स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत नहीं होने, खराब हुए नलों का सुधार नहीं करने समेत अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन में अपना विरोध प्रकट किया। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि पार्षद निधि जो पार्षदों का अधिकार है, ऐसे कार्य नहीं होने से नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। डीजल चोरी पर अब तक निगम में किसी तरह कार्रवाई नहीं की गई है, जो निगम प्रशासन की उदासीनता है। पार्षदों का आरोप है कि विकास शुल्क जिस राशि का उपयोग वार्ड के विकास रोड, नाली, बिजली, सड़क सहित कार्यों में किया जाता है, इस राशि का उपयोग अन्य वार्डों में किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में कई जगहों के स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। खराब लाइटों को बनाने के लिए भी फंड नही है।, हैंड पंप खराब पड़े हैं। खुले नलों में टोटी तक लगा नहीं पा रहे हैं।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
