Jharkhand

समिति ने अपना घर आश्रम को दी वॉशिंग मशीन और मिक्सी

वॉशिंग मशीन समेत अन्य सामग्री देते समिति की महिलाएं

रांची, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महिला समिति ने प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, पुंदाग को गुरुवार को एक वॉशिंग मशीन, एक मिक्सी और आवश्यक खाद्य सामग्री दी।

यह सहयोग आश्रम में निवास कर रहे 40 से अधिक दिव्यांग और निराश्रितों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने महिला समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से न केवल आश्रम की जरूरतें पूरी होती हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश भी प्रसारित होता है।

उन्होंने कहा कि एसबीआई महिला समिति का यह योगदान सेवा कार्यों को और सशक्त करेगा। बताया गया कि आश्रम वर्षों से दिव्यांग और निराश्रित जनों की सेवा में कार्यरत है और इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ महिला समिति की उपाध्यक्ष राजश्री, सचिव उषा रानी, कोषाध्यक्ष रश्मि कुमारी, रेनू बरनवाल, मालती, रेनू सिन्हा, विनीता, कंचन, प्रीति, गीता, पुष्पा, सरिता, नीता सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top