Uttar Pradesh

बाढ़ प्रभावितों को राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो: असीम अरुण

कन्नौज। बाढ़ प्रभावितों को राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो: असीम अरुण
कन्नौज। बाढ़ प्रभावितों को राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो: असीम अरुण

कन्नौज, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने गुरूवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों एवं भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए निर्देश दिए।

उन्हाेंने बाढ़ पीड़ित सहायता के लिए डिस्ट्रिक्ट कमांड सेंटर 1077 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9454418905 जारी करते हुए मदद के लिए संपर्क करने को भी कहा। मंत्री असीम अरूण ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झुकैया, साढ़ियापुर, औकड़नपुर, पाटियन, हीरापुर्वा, कटरी अमीनाबाद एवं महाबलीपुर का का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी तथा ग्रामवासियों द्वारा कई स्थानों पर जल निकासी की समस्या रखी गई, जिस पर मंत्री ने त्वरित जल निकासी की समस्या निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी हैं तथा उनकी संभव मदद के लिये तत्पर हैं।

मंत्री ने बाढ़ राहत कार्य में लगाएं गए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर राहत कार्यों में लापरवाही न की जाए और ज़रूरतमंद लोगों की हर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा टीमें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें, जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए समुचित प्रयास हों और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे। उन्हाेंने कहा कि संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुये पशुओं के लिये चारे तथा ठहरने एवं पशु चिकित्सा की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। जल स्तर के घटने पर अधिकतर बीमारियां फैलती हैं। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कैंप के साथ ही बेहतर चिकित्सीय सुविधा प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि राहत शिविर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन और बिजली आपूर्ति जैसे बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाये। कहा कि राहत शिविरों में ठहरने की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र केें भ्रमण के दौरान कहा कि कोई भी छात्र/छात्रायें शिक्षा से वंचित नही रहनी चाहिए। कमांड सेंटर के नंबर 1077 पर फोन कर भी नागरिक मदद ले सकते हैं। बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार व भारतीय जनता पार्टी संगठन से मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।————–

(Udaipur Kiran) झा

Most Popular

To Top