Uttar Pradesh

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

हाथरस, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले पुलिस प्रशासन ने हाथरस के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को उनके घर में हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस ने रात से ही उनके घर के बाहर तैनाती कर दी और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक उपाध्याय ने कहा कि यह कार्रवाई योगी सरकार की तानाशाही का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उपाध्याय ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज को रोकने का प्रयास सरकार की कमजोरी दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और जनाधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। सत्ता के दबाव में न तो कांग्रेस डरती है और न ही झुकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Most Popular

To Top