
भोपाल, 11 सितम्बर (Udaipur Kiran) । स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को आज यानि गुरुवार को जन्मदिवस है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि भागवत का मार्गदर्शन प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रवादी संस्कारों का संचार कर भारत को पुनः उसके परम वैभव पर ले जाने में सहायक सिद्ध हो, ईश्वर से यही प्रार्थना है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने भी दी जन्म दिवस की बधाई
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी मोहन भागवत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बाबा पशुपतिनाथ से उनका दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि भागवत के मार्गदर्शन में प्रत्येक भारतीय राष्ट्रवादी संस्कारों से ओतप्रोत है।
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
