कोलकाता, 11 सितम्बर (Udaipur Kiran) ।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद के उस ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जो उन्होंने 1893 में शिकागो में आयोजित ‘विश्व धर्म महासभा’ में दिया था।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, आज शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की वर्षगांठ है। उनका सार्वभौमिक भाईचारे, सद्भाव और स्वीकार्यता का सशक्त संदेश आज भी पूरी दुनिया को प्रेरित कर रहा है। महान आध्यात्मिक नेता और दूरदर्शी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। विवेकानंद का धार्मिक सहिष्णुता, शांति और एकता का संदेश आज भी वैश्विक स्तर पर उतना ही प्रभावशाली है, जब दुनिया विभाजन और संघर्ष का सामना कर रही है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में साम्प्रदायिक सौहार्द और समावेशी मूल्यों की आवश्यकता कितनी अधिक है। उन्होंने कई मौकों पर विवेकानंद को अपना प्रेरणास्रोत बताया है।————
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर
