Madhya Pradesh

संगठन में जिम्मेदारी, सेवा का अवसर: संजय अग्रवाल

संगठन में जिम्मेदारी, सेवा का अवसर: संजय अग्रवाल

उज्जैन, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन मेंं भाजपा नगर जिला के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के बाद बुधवार को भाजपा के संभागीय संगठन कार्यालय लोकशक्ति पर स्वागत आयोजन हुआ। पदाधिकारियों को दुपट्टा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहाकि संगठन में जिम्मेदारी सेवा का अवसर है, पदाधिकारी सेवा भाव से कार्य कर संगठन को सशक्त बनाएं। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेें।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने संबोधित करते हुए कहाकि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यह नई टीम संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। विश्वास जताया कि जिले की कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही राष्ट्र हितैषी योजनाओं और अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा सेवा और समर्पण की राजनीति में विश्वास करती है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही पार्टी जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाती है। जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा से समाज और संगठन की सेवा करें।

निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की ताकत है। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कार्यक्रम को महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक पारस जैन, जगदीश अग्रवाल, वीरेंद्र कावडिय़ा, ओम जैन, अशोक प्रजापत, रूप पमनानी, रवि सोलंकी ने भी संबोधित किया। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संजय अग्रवाल व कलावती यादव के साथ महाकाल मंदिर जाकर दर्शन किए। संचालन मुकेश यादव ने किया ।

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की सूची

उपाध्यक्ष: उमेशसिंह सेंगर, कल्याण शिवहरे, सोनल जोशी, अशोक कैथवास एवं शैलेन्द्र शर्मा।

महामंत्री: आनंदसिंह खिंची, जगदीश पांचाल एवं कमल बैरवा।

मंंत्री: सुभाष डोडिया, विजय चौधरी, जितेन्द्र कृपलानी, प्रेमलता बैण्डवाल, कांता विश्वकर्मा, वर्षा कछवाय, विजय दीक्षित एवं पवन विश्वकर्मा।

कोषाध्यक्ष: प्रकाश यादव और कार्यालय मंत्री: अनिल शिंदे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Most Popular

To Top