Maharashtra

ठाणे जिले में खसरा/रुबेला टीकाकरण हेतू 21450टीका उपलब्ध

मुंबई ,10 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ठाणे जिले में खसरा और रूबेला रोगों के उन्मूलन हेतु 15 सितंबर से 30 सितंबर, 2025 तक एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे के मार्गदर्शन में चलाया जाएगा। इस अभियान में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को खसरा-रूबेला (एमआर) का टीका लगाया जाएगा। लाभार्थियों की संख्या अनुसार 21हजार 450टीका उपलब्ध है।इस अभियान का उद्देश्य है।

1. जिले में खसरा-रूबेला टीकाकरण का 95% से अधिक कवरेज प्राप्त करना।2. एमआर टीके की दो खुराकों के बीच ड्रॉप आउट दर को शून्य तक कम करना।3. गैर-खसरा, गैर-रूबेला डिस्कार्ड दर को प्रति लाख जनसंख्या पर 2 या अधिक मामलों तक पहुँचाना।

खसरा-रूबेला रोग की गंभीरताखसरा एक विषाणुजनित रोग है। इसकी जटिलताओं में अंधापन, मस्तिष्क ज्वर, दस्त, कान और श्वसन संक्रमण (निमोनिया) शामिल हैं। रूबेला के गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं में गंभीर परिणाम हो सकते हैं।यद्यपि इन रोगों का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, फिर भी एमआर टीकाकरण सबसे प्रभावी सुरक्षा है।

अभियान के तहत39 आश्रम विद्यालयों के 14,123 बच्चे जिनका एमआर टीकाकरण छूट गया है या जिनकी तिथियाँ अज्ञात हैं, उन्हें एक खुराक दी जाएगी।प्रत्येक आश्रम विद्यालय/मदरसे में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएँगे। एक टीम द्वारा प्रतिदिन 150 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक टीम में 6 सदस्य होंगे – 1 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, 1 टीका लगाने वाला, 1 स्वास्थ्य सहायक/एलएचवी, 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 1 आशा और 1 स्वयंसेवक है।इस मुहिम में सिर्फ प्रकाशित कर्मचारी ही टीका लगाएंगे।

इस मुहिम में तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण 4 सितंबर, 2025 को आयोजित किया गया था। जिले में लाभार्थियों की संख्या के अनुसार कुल 21,450 टीके उपलब्ध हैं और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इनका स्टॉक रखा गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top