Haryana

झज्जर : सीबीएसई नाॅर्थ जोन-2 तैराकी प्रतियोगिता में छाए चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के तैराक

चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के विजेता तैराकों के साथ एकेडमी के कोच।

झज्जर, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । बहादुरगढ़ की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के तैराकों ने सीबीएसई नाॅर्थ जोन-2 तैराकी प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन सोनीपत के ऋषिकुल स्कूल में पांच से आठ सितंबर तक किया गया था। चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के संचालक और हरियाणा ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि तैराक वीर दलाल ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक और बेस्ट स्वीमर की ट्राॅफी हासिल की है। वहीं इशांत ने तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया है।

जयवर्धन राव ने तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक, नितेश खत्री ने दो स्वर्ण पदक, मंयक तुषीर ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। एकेडमी के तैराक दिव्यांशु गुलिया ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। तैराक शोभित गिल ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक, पूर्वी सहरावत ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया है। इरा गहलावत ने एक स्वर्ण, शताक्षी पाराशर ने एक रजत, तुषार ने एक रजत पदक और दिव्यांश दराल ने एक कांस्य पदक हासिल किया है।

अनिल खत्री ने सभी विजेता तैराकों और उनके कोच को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई नाॅर्थ जोन में चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब के स्कूलों के तैराक भाग लेते हैं। नार्थ जोन में पदक जीतकर तैराकों ने सीबीएसई नेशनल में जगह हासिल की है। उन्होंने कहा कि चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में तैराकों की स्ट्रैन्थ और स्टेमिना को मजबूत करने के साथ तकनीकी तौर पर भी मजबूत किया जा रहा है। ताकि यहां के तैराक नेशनल और इंटरनेशनल मुकाबलों में पदक हासिल कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाते रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Most Popular

To Top