CRIME

सफाई कर्मचारी ने फांसी लगा दी जान, सुसाइट नोट में अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ पर लगाया आरोप

उन्नाव, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद में काम करने वाले सफाई कर्मचारी ने पंखे में फंदे से लटकर जान दे दी। मृतक के पास से मिले सुसाइट नोट में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित अधिशासी अधिकारी सहित अन्य लोगों के पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सुसाइट नोट अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई के अनुसार काफी समय से वेतन नहीं आने से भाई परेशान था। घटना के बाद से पालिका के सफाईकर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीतांबर नगर भाग 2 निवासी सतीश प्रजापति 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजाराम जो कि नगर पालिका परिषद उन्नाव में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। जिसका वेतन कई माह से नहीं आने के चलते वह परेशान था। लगातार निकाय के चक्कर काट रहा था। सोमवार को वह नगर पालिका गया था जहां से घर वापस आया । घर पर छोटे भाई आलोक के अनुसार नगर पालिका से वापस आने पर उसने भाई सतीश ने बताया कि कुछ लोगों ने मारा पीटा है। शरीर में चोट के निशान भी दिखाए। रात्रि में खाना खाकर वह साे गया। मंगलवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो भाई आलोक व पत्नी रिंकी देखने पहुंचे। आवाज देने व दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज अंदर से नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा गया। जहां पर सतीश का शव पंखे से लटका हुआ मिला। यह नजारा देख कर घर में कोहराम मच गया। भाई आलोक ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। शव के पास से एक सुसाइट नोट मिला। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पति भानु मिश्रा, ईओ पालिका संजय गौतम,अभियंता विवेक वर्मा, सेनानिवृत कर्मचारी राम समुझ,सुरेन्द्र कुमार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छोटे भाई आलोक के अनुसार पिछले काफी समय से भाई सतीश का वेतन नहीं आ रहा था। अध्यक्ष प्रतिनिध भानू मिश्रा उसे परेशान करते थे। भाभी व मां भी पालिका जाकर वेतन की मांग की तो उत्तर मिला कि दे दिया जायेगा। किन्तु नहीं मिला। भाई का तबादला सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में कर दिया गया था। सोमवार को भाई पालिका गया था जहां उससे किसी ने हाथापाई व मारपीट की थी। उसे चोट आई थी। भाई ने सुसाइट नोट में नाम लिखे हैं। आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की। घटना की सूचना पर सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। थाना दही प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि सुसाइट नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अरुण कुमार दीक्षित

Most Popular

To Top