Jharkhand

डीएवी हेहल में पेंटिंग प्रतियोगिता संसद कला महोत्सव का आयोजन

चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रांकन करते बच्‍चे

रांची, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल में संसद कला महोत्सव के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया।

इस प्रतियोगिता की थीम ऑपरेशन सिंदूर थी। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में सक्रिय भाग लिया। यह प्रतियोगिता रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद रांची लोकसभा संजय सेठ के नेतृत्त्व में आयोजित किया गया।

मौके पर सभी विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला का प्रदर्शन अपनी कुची और कैनवास पर किया। इस संवेदनशील विषय पर चित्रकला का प्रदर्शन कर सभी विद्यार्थियों ने भारत की वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में बच्‍चों ने अपनी कुची से बच्चों ने यह संदेश दिया कि हम भारतीय संयमित रहने वाले हैं लेकिन हमें अन्याय और अत्याचार का प्रतिकार भी करना आता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने सभी बच्चों से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि आज का भारत नई जोश और नवीन ऊर्जा से परिपूर्ण भारत है। इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में देशभक्ति की भावनाएं उत्पन्न होती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top