
बागपत, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । बागपत जिले में 101 साल के भंवर शर्मा ने प्रपौत्र के साथ जन्मदिन मनाया है। परिजनों ने प्रपौत्र को 4 वर्ष तो दादा को 101वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। भंवर सिंह को सात बच्चे हैं। दो बेटी और पांच बेटे हैं। साथ ही 18 पौत्र और 5 प्रपौत्र हैं। भंवर सिंह गांव में सबसे ज्यादा उम्र के व्यक्ति हैं।
बागपत जिले में प्रपौत्र के साथ जन्मदिन मना रहे 101 साल के भंवर का एक वीडियो वायरल है। वीडियो भंवर सिंह के पोते कपिल शर्मा ने फेसबुक पर अपलोड किया है। लिखा है कि परिवार के बीच आज हमारे बाबा भंवर सिंह शर्मा 101 वर्ष के हो गए हैं। उनका 101वां जन्मदिन आज हम उनके पड़पोते प्रियांश शर्मा (4) के साथ मना रहे हैं। यह पल हमारे लिए बहुत सुखद है। परिवार के सबसे बड़े बाबा के साथ चार पीढ़ी एक साथ मौजूद है।
—————
(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी
