HEADLINES

भैरव सिंह ने चुटिया केस में उच्च न्यायालय से मांगी जमानत

फाइल फोटो भैरव सिंह

रांची, 09 सितंबर (हि.स. )। हिंदूवादी नेता भैरव सिंह ने रांची सिविल कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। भैरव सिंह ने उच्च न्यायालय में अपनी जमानत के लिए मंगलवार को याचिका दायर की है। उनकी याचिका फिलहाल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।

दरअसल, भैरव सिंह ने जिस मामले में जमानत मांगी है, वह रांची के चुटिया थाना में हुए विवाद से जुड़ा है। इस संबंध में चुटिया थाना में कांड संख्या 125/2025 दर्ज की गई है। रांची सिविल कोर्ट ने 13 अगस्त को इस केस में भैरव सिंह को जमानत देने से इनकार किया था।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top