Madhya Pradesh

अशोकनगर : कुपोषण और रेवाशक्ति को समर्पित होगा रजबाड़ी रास गरबा उत्सव

अशोकनगर: कुपोषण और रेवाशक्ति को समर्पित होगा रजबाड़ी राज गरबा उत्सव

अशोकनगर, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अशोकनगर शहर में इस बार भी दुर्गा उत्सव में गरबा की धूम रहेगी। इस बार रजबाड़ी रास गरबा कुपोषण के लिए जागरूकता के साथ रेवा शक्ति को समर्पित रहेगा। रजबाड़ी रास गरबा संचालक मण्डल द्वारा युगल सरकार मंदिर में मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में गरबा महोत्सव को लेकर जानकारी प्रदान की।

रजवाड़ी रास गरबा आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रेवा शक्ति अभियान व कुपोषण हेतु जागरूकता की थीम पर परम्परगत गरबा का आयोजन स्थनीय मधुबन गार्डन में 25 से 27 सितम्बर तक आयोजत किया जाएगा। समिति की ओर से बताया गया कि गरबा का अर्थ है गर्भ, जो नारी की शक्ति, प्रजनन कि क्षमता साथ ही मां दुर्गा की स्तुति का जरिए है।

गरबे के गोले जो चलते हैं, वह जीवन के निरंतर चलते रहने का प्रतीक है।गरबा माँ दुर्गा की आराधना से जुड़ा एक पारंपरिक अनुष्ठान है, जिसमे माता की आराधना के साथ पारम्परिक व मर्यादित वेशभूषा में भजनों के साथ नृत्य के माध्यम से माता की स्तुति की जाती है, इस वर्ष गुजरात के कोरियोग्राफर द्वारा ओपन गरबा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसके लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं।

आगामी 17 सितम्बर से 24 सितम्बर के बीच गुजरात से आये कोरियोग्राफर तरुण बैरागी द्वारा अभ्यास कराया जाएगा। बताया गया कि समिति ने इछुक युवाओं/युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत मे विभिन्न प्रकार के आकर्षक पुरस्कार वितरित किये जाएंगे।समिति ने स्पष्ट किया कि धर्मविरोधी व असमाजिक तत्वो का कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश निषेध रहेगा जिसके लिए उनके द्वारा प्रशासन से भी अनुरोध किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Most Popular

To Top