Maharashtra, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । दहिसर
पूर्व के शांति नगर में बीते रविवार को 23 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण
आग की दुर्घटना में एक और महिला की मौत हो गई है। शताब्दी अस्पताल में भर्ती एक 40
वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इस हादसे में 54 लोग घायल हुए थे।
मुंबई मनपा की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक इस घटना में कुल
54 लोग घायल हुए थे। इनमें से 7 लोगों को नजदीकी निजी रोहित अस्पताल में भर्ती
कराया गया था। इनमें से एक महिला की मौत घटना के दिन ही हो गई थी। शताब्दी अस्पताल
में इलाज करा रही मधु पटेल (40) को मंगलवार की सुबह डॉकटरों ने मृत घोषित कर दिया।
विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 31 को घर जाने की अनुमति दे दी गई है। अभी 21 लोग
अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक हालत गंभीर बताई जा रही है।
दहिसर पूर्व के शांति नगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसायटी की सातवीं मंजिल पर बीते रविवार को दोपहर 3.05 बजे
आग लगी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत
के बाद आग पर काबू पाया था। इस घटना में कई लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर
निकाला गया था।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
