CRIME

युवक पर नाबालिग ममेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप

बलिया, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को तार-तार कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आयी है। एक युवक पर उसके मामा की 12 वर्षीया पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना सामने आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

बांसडीह कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ रिश्ते में उसके भांजे ने दुष्कर्म किया। उसकी इस घिनौनी हरकत में उसके ही एक अन्य रिश्तेदार ने सहयोग किया। जिस पर बांसडीह थाने में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एएसपी अनिल झा ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़िता के पिता के द्वारा दी गई तहरीर में दो लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित की तलाश के लिए सर्विलांस टीम, एसओजी टीम एवं थाने की संयुक्त टीम लगा दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Most Popular

To Top