Bihar

भाजपा की कार्यशाला में पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

कार्यशाला में भाजपाई

कटिहार, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को जिला कार्यालय में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम के साथ किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कर्मवीर सिंह का अंगवस्त्र और पुष्प देकर अभिनंदन और स्वागत किया।

कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर और घर-घर अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं को बताने का कार्य करना होगा। उन्होंने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्देश दिया और 15 सितंबर को पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए तैयार रहने को कहा।

कार्यशाला में मुख्य रूप से स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख मनोज जी, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल प्रभारी और मोर्चा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top