Jharkhand

स्वास्थ्य मंत्री ने किया बोकारो सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

Photo
Photo

बोकारो, 8 सितंबर (हि. स . )। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बोकारो सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड में कोडरमा सदर अस्पताल सर्वश्रेष्ठ है, उसके बाद दूसरा स्थान बोकारो सदर अस्पताल का है। यहां रोजाना 5-6 ऑपरेशन होते हैं और मरीजों की संख्या भी काफी अधिक है।

मंत्री ने कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानसिक रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों में डिप्रेशन और खुदकुशी के मामलों का बड़ा कारण मोबाइल की लत और नशा है। इसके लिए डीसी और सिविल सर्जन के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि अस्पताल में कितने चिकित्सक, नर्स, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ की आवश्यकता है, उसकी सूची तैयार करें। सरकार हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार न करें, क्योंकि इससे इलाज बाधित होता है। डॉ. अंसारी ने विपक्ष को भी संदेश दिया कि स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि बोकारो सदर अस्पताल राज्य के बेहतरीन अस्पतालों में से एक है और सरकार इसे और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Most Popular

To Top