Uttar Pradesh

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप पहुंची बाढ़, दुकानों के अंदर भरा पानी

बाढ के पानी का दृश्य वृ़ंदावन बांके बिहारी मंदिर के समीप का

मथुरा, 07 सितम्बर (Udaipur Kiran) । यमुना के जल में लगातार हो रही वृद्धि ने अब तक तटीय इलाकों के घरों को आगोश में ले लिया था। रविवार को यमुना का पानी शहर के अंदर प्रवेश कर गया और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप दाऊजी तिराहा पर यमुना जल पहुंचा और कुछ दुकानों के अंदर पानी भर गया।

ऐसे में दुकानदारों ने तत्काल सामान को सुरक्षित करने के साथ दुकानें बंद कर दीं। यमुना के बढ़ते जलस्तर से होकर ही श्रद्धालु आवागमन करने को मजबूर हैं। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी इन दिनों यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित है। शनिवार रातभर यमुना के जल में वृद्धि होती रही और रविवार की सुबह से ही परिक्रमा मार्ग के जुगलघाट, जंगलकट्टी में पानी बढ़ता रहा। रविवार सुबह करीब दस बजे तक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप दाऊजी तिराहा पर यमुना का पानी भर गया और क्षेत्र में निचले स्तर की दुकानों के अंदर भी यमुना का पानी पहुंच गया। दुकानदारों ने अपने सामान को सुरक्षित करके दुकानें बंद कर दीं। जबकि मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालु यमुनाजल के बीच से ही होकर आवागमन करते रहे।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top