रांची, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा के लिए एक अपराधी,अब सामाजिक कार्यकर्ता हो गया है।
उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा में बड़े पद पर काबिज हैं। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष नैतिकता की दुहाई देते हैं।
राकेश सिन्हा ने यह बातें रविवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कही।
उन्होंने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर कहा कि यह पूरी तरह से पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा था। उन्होंने ने कहा कि सूर्या हांसदा पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उनकी गतिविधियां कानून के खिलाफ थीं। पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के इस तरह के बयान से अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा होगा। सिन्हा ने कहा कि लाख कोशिशों के बावजूद भी जब गठबंधन सरकार को भाजपा हिला नहीं पाई तो अब बेबुनियाद आरोप लगा कर राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
