
जयपुर, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर। राज्य सरकार के शहर चलो अभियान 2025 का आगाज 15 सितम्बर से हो रहा है। इससे पहले हेरिटेज निगम की ओर से जोन स्तर पर वार्ड वाइज प्री कैम्प लगाएं जा रहे है। सिविल लाइंस और आदर्श नगर जोन में 8 सितम्बर को प्री कैम्प लगाए जाएंगे। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने प्री कैम्प को लेकर सभी जोन उपायुक्त को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। आयुक्त निधि पटेल ने प्री कैम्पों में आमजन की समस्याओं के अधिक से अधिक निस्तारण के निर्देश दिए है। कैंप में लोग अधिक से अधिक आए, इसके लिए वार्डो में मुनादी कराई जा रही है। प्री कैम्प का समय सुबह 10 बजे से 5 बजे तक रहेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश
