HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 08 सितंबर : शिक्षा और साक्षरता के महत्व को रेखांकित करता अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने 08 सितंबर 2000 को ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ घोषित किया था और तब से यह दिवस हर वर्ष पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शिक्षा और साक्षरता के महत्व को रेखांकित करना और निरक्षरता के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।

साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने की क्षमता नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाने की कुंजी है। शिक्षा के माध्यम से लोग न सिर्फ व्यक्तिगत विकास करते हैं बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति योगदान देते हैं। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र इसे मानव अधिकारों, सामाजिक समानता और आर्थिक विकास से जोड़ कर देखता है।

आज भी दुनिया के कई हिस्सों में करोड़ों लोग निरक्षर हैं। यह स्थिति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को भी बढ़ाती है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस ऐसे सभी मुद्दों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है और शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाने का आह्वान करता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1271 – जॉन XXI का पोप के रूप में चयन।

1320 – गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।

1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।

1449 – टुमू किले के युद्ध में मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।

1553 – इंग्लैंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।

1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।

1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।

1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध में द्वितीय युद्धविराम की घोषणा के बाद इटली ने मित्र देशों के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1952 – जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।

1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।

1988 – व्यवसायी विजयपत सिंघानिया ने अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद की यात्रा पूरी की।

1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।

1997 – पैट्रिक राफ़्टर ने अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में अपना प्रथम ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

1998 – 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।

2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।

2002 – नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।

2003 – इजराइल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

2006 – महाराष्ट्र के मालेगांव में एक बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 37 लोगों की मौत हुई और 125 से अधिक घायल हुए थे।

2008 – अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की।

2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को जमानत दी।

2009 – भारत ने विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।

जन्म:

1899 – रमन विश्वनाथन – जाने-माने भारतीय चिकित्सा विज्ञानी।

1908 – रूप सिंह – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।

1910 – राधाकृष्ण – हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।

1926 – भूपेन हजारिका – भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते, संगीतबद्ध करते और गाते थे।

1933 – आशा भोंसले – प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।

1936 – इंदु जैन – ‘टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया समूह’ की चेयरपर्सन।

1948 – सतीश कौल – हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता।

1952 – गिरिराज सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और केंद्रीय मंत्री।

2002 – लॉरी विलियम्स – वेस्टइंडीज के क्रिकेटर।

निधन:

2022 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय – 06 फरवरी 1952 से वर्ष 2022 में अपनी मृत्यु तक यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों की महारानी।

2019 – राम जेठमलानी – भारत के प्रसिद्ध वकील और राजनीतिज्ञ।

1982 – शेख मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे।

1960- फिरोज गांधी – स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस नेता।

महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:

विश्व साक्षरता दिवस

———————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top