Jharkhand

मुख्य न्यायाधीश ने किया श्रम न्यायालय भवन का उद्घाटन

Photo
Photo

बोकारो, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले में न्यायिक संरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन का उद्घाटन किया गया।

नव निर्मित भवन का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने किया। इसके बाद कोर्ट परिसर और न्याय सदन में गणमान्यों ने पौधारोपण किया गया। इसके पूर्व मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ हॉनर दिया गया और

अतिथियों का आदिवासी रिवाज और नृत्य से अभिनंदन किया गया।

वहीं न्याय सदन में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में न्याय सदन सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति आनंदा सेन ने रक्तदान कर समाज को रक्‍दान के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद बोकारो बार एसोसिएशन की ओर से स्थापित ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायपालिका में केस का निपटारा करना और न्याय करना दो अलग-अलग चीजें हैं।

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पेपर का संबंध पेड़ों और पर्यावरण से है। इसके लिए उन्होंने एक आदेश जारी किया है, इसके तहत अब दस्तावेजों में पेपर के दोनों तरफ टाइपिंग होगी। इससे पेपर की बचत होगी और पेड़ों का संरक्षण होगा। उन्होंने कहा, हम सभी की जिम्मेदारी है कि पेड़ बचाएं और धरती को हरा-भरा रखें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, समाजसेवी , मीडियाकर्मी और रक्तदाता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Most Popular

To Top