पौड़ी गढ़वाल, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति व नागरिक कल्याण मंच द्वारा एतिहासिक पौड़ी कांड की 93वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयानंद भारतीय का स्मरण किया गया।
इस दौरान पौड़ी बस अड्डे को जयानंद भारतीय के नाम से रखने की मांग उठाई गई। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र शाह ने कहा कि छह सितंबर 1932 को कर्मवीर जयानंद भारतीय ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए मंडल मुख्यालय पौड़ी में तत्कालीन अंग्रेज गवर्नर मैलकम हेली के स्वागत दरबार को खंडित कर गढ़वालियों पर लगने वाले राष्ट्रद्रोह के कलंक को साफ किया।
इस दौरान कहा गया कि पौड़ी का बस अड्डा जयानंद भारतीय के नाम पर रखा जाए। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, सुंदरलाल मुयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, अमित कुमार, रघुवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
